Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSapa Leader Sandeep Yadav Detained While Distributing Milk at Magh Mela
दूध वितरण से रोके जाने पर हंगामा, सपा नेता लिए गए हिरासत में

दूध वितरण से रोके जाने पर हंगामा, सपा नेता लिए गए हिरासत में

संक्षेप:

Prayagraj News - शनिवार सुबह माघ मेला क्षेत्र में दूध वितरण कर रहे सपा नेता संदीप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके समर्थकों ने विरोध किया और धरना दिया। पुलिस ने संदीप को झूंसी थाने ले जाने के दौरान धक्कामुक्की भी हुई। शाम छह बजे संदीप को थाने से रिहा किया गया।

Jan 11, 2026 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

माघ मेला क्षेत्र में शनिवार सुबह दूध वितरण करने जा रहे सपा नेता संदीप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके पहले माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर छह स्थित मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान शिविर के सामने जमकर हंगामा हुआ। संदीप यादव के साथ सपाई शिविर के सामने धरने पर बैठ गए। शिविर के बाहर तैनात पुलिस संदीप को कह रही थी कि मुख्यमंत्री के माघ मेला क्षेत्र से जाने के बाद दूध वितरण कर सकते हैं। संदीप नहीं माने तो पुलिस उनको हिरासत में लेकर झूंसी थाने ले जाने लगी। इस बीच सपाई नारेबाजी करते हुए सामने लेट गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सपाई और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई, लेकिन पुलिस संदीप को थाने लेकर चली गई। इसकी जानकारी होने पर सपा के जिलाध्यक्ष (गंगापार) अनिल यादव, रविंद्र यादव, महावीर यादव आदि झूंसी थाने पहुंचे और पुलिस से बात की। संदीप को शाम छह बजे थाने से छोड़ा गया। संदीप ने बताया कि सुबह से ही शिविर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई थी। दूध वितरण करने के लिए बाहर निकल रहे थे कि पुलिस ने रोक लिया। शिविर में मौजूद सपा के कार्यकर्ताओं इसका ने विरोध किया। सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। संदीप के अनुसार दोपहर एक बजे धरने पर बैठे थे तभी पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेजा।