Prayagraj News: संगम सिटी ने वाईएफए (ए) की आसान जीत
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में सीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही प्रथम इंडिपेंडेंस कप अंडर-14 ब्वॉयज फुटबाल प्रतियोगिता में संगम सिटी ने वाईएफए (ए) को 3-0 से हराया। संगम सिटी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाया। पहले मैच में वाईएफए (बी) और गैलेक्टरों एफसी की भिड़ंत गोल-रहित बराबरी पर खत्म हुई।

Prayagraj News: प्रयागराज। संगम सिटी ने सीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही प्रथम इंडिपेंडेंस कप अंडर-14 ब्वॉयज फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएफए (ए) को 3-0 से करारी शिकस्त दी। संगम सिटी के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किए। दिन के पहले मुकाबले में वाईएफए (बी) और गैलेक्टरों एफसी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। अंततः मुकाबला 0-0 की गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।


