ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराज शंख ध्वनि के साथ हुई संधि पूजा, जले 108 दीप

शंख ध्वनि के साथ हुई संधि पूजा, जले 108 दीप

पूजा पंडालों में रविवार को सांध्य बेला में पारंपरिक रूप से संधि पूजा का अनुष्ठान किया गया। संधि यानी अष्टमी और नवमी तिथि के मध्य की...

पूजा पंडालों में रविवार को सांध्य बेला में पारंपरिक रूप से संधि पूजा का अनुष्ठान किया गया। संधि यानी अष्टमी और नवमी तिथि के मध्य की...
1/ 2पूजा पंडालों में रविवार को सांध्य बेला में पारंपरिक रूप से संधि पूजा का अनुष्ठान किया गया। संधि यानी अष्टमी और नवमी तिथि के मध्य की...
पूजा पंडालों में रविवार को सांध्य बेला में पारंपरिक रूप से संधि पूजा का अनुष्ठान किया गया। संधि यानी अष्टमी और नवमी तिथि के मध्य की...
2/ 2पूजा पंडालों में रविवार को सांध्य बेला में पारंपरिक रूप से संधि पूजा का अनुष्ठान किया गया। संधि यानी अष्टमी और नवमी तिथि के मध्य की...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 22 Oct 2023 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

पूजा पंडालों में रविवार को सांध्य बेला में पारंपरिक रूप से संधि पूजा का अनुष्ठान किया गया। संधि यानी अष्टमी और नवमी तिथि के मध्य की अवधि। पूजा का समय शाम को 4:54 से 5:42 बजे तक रहा। बंगाली पुरोहितों के सानिध्य में षोडषोपचार विधि से शंख ध्वनि के साथ संधि पूजा की गई। कमल के 108 पुष्प और बेलपत्र मां के चरणों में अर्पित किए। साथ में 108 दीपों को प्रज्ज्वलित कर देवी से चामुंडा अवतार धारण करने का आवाह्न किया। संधि दीपों के आलोक से देवी का दरबार सुरभित हो उठा। शाहगंज दुर्गा पूजा कमेटी के संयोजक उत्तम कुमार बनर्जी के अनुसार मां दुर्गा ने चामुंडा रूप धारण कर दुष्ट राक्षसों का संहार किया था। संधि पूजा के दौरान व्रती महिलाओं की ओर से मां के चरणों में आरती के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े