ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजबालू खनन को आठ घाटों का होने जा रहा टेंडर

बालू खनन को आठ घाटों का होने जा रहा टेंडर

जिले में बालू की कमी जल्द ही दूर होगी। इसके लिए खनन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही बालू खनन के लिए आठ घाटों का टेंडर होगा। जिन आठ घाटों पर खनन का काम होना है उसमें से दो घाट यमुना के हैं...

1/ 2जिले में बालू की कमी जल्द ही दूर होगी। इसके लिए खनन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही बालू खनन के लिए आठ घाटों का टेंडर होगा। जिन आठ घाटों पर खनन का काम होना है उसमें से दो घाट यमुना के हैं...
जिले में बालू की कमी जल्द ही दूर होगी। इसके लिए खनन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही बालू खनन के लिए आठ घाटों का टेंडर होगा। जिन आठ घाटों पर खनन का काम होना है उसमें से दो घाट यमुना के हैं...
2/ 2जिले में बालू की कमी जल्द ही दूर होगी। इसके लिए खनन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही बालू खनन के लिए आठ घाटों का टेंडर होगा। जिन आठ घाटों पर खनन का काम होना है उसमें से दो घाट यमुना के हैं...
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 29 May 2020 05:11 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बालू की कमी जल्द ही दूर होगी। इसके लिए खनन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही बालू खनन के लिए आठ घाटों का टेंडर होगा। जिन आठ घाटों पर खनन का काम होना है उसमें से दो घाट यमुना के हैं और छह घाट गंगा के हैं।

पिछले कुछ दिनों से खनन कम होने के कारण जिले में बालू के दाम बहुत तेजी से बढ़ गए हैं। ऐसे में बालू की कमी पूरी करने के लिए घाटों पर खनन होना जरूरी है। लॉकडाउन-4 में इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। यमुना किनारे बारा में मझियारी भंभौर घाट, मानपुर ओझा पट्टी, फूलपुर-करछना के बीच दो घाट व मेजा हंडिया के बीच तीन घाटों पर काम होना है। पांच से 10 जून तक इसके लिए ई टेंडर किया जाएगा। खनन अधिकारी अंजनी सिंह के अनुसार 10 की शाम प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

लॉकडाउन में 13 हजार मीट्रिक टन बालू की हुई आपूर्ति

लॉकडाउन की अवधि में 13 हजार मीट्रिक टन बालू की आपूर्ति की गई है। गंगा में एक और यमुना में एक घाट पर इसी महीने से खनन शुरू हुआ है। सरकारी निर्माण कार्य पूरा करने के लिए खनन कार्य जरूरी था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें