Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSanatani Kinnar Akhada Reaches Agreement with Avahan Akhada for Kumbh Mela Collaboration
सनातनी किन्नर अखाड़े का दावा, आवाहन से हुआ अनुबंध

सनातनी किन्नर अखाड़े का दावा, आवाहन से हुआ अनुबंध

संक्षेप:

Prayagraj News - सनातनी किन्नर अखाड़ा ने आवाहन अखाड़े के साथ समझौता किया है, जिसमें दोनों अखाड़े महाकुम्भ और कुम्भ मेले में साथ रहेंगे। समझौता नैनी के मढ़ौका आश्रम में हुआ और सनातनी किन्नर अखाड़ा को अपने पदाधिकारी चुनने की स्वतंत्रता दी गई। यह समझौता किन्नर अखाड़े से अलग होने के बाद किया गया है।

Jan 18, 2026 03:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

पिछले दिनों किन्नर अखाड़े से अलग हुए सनातनी किन्नर अखाड़े ने अब आपने विस्तार के लिए नए अखाड़े का भी चयन कर दिया है। सनातनी किन्नर अखाड़े का दावा है कि शनिवार रात उनके और आवाहन अखाड़े के संतों के बीच समझौता हो गया है। जिसमें यह तय हुआ कि सनातनी किन्नर अखाड़ा अब उनके साथ रहेगा। महाकुम्भ और कुम्भ मेले में प्रवेश और स्नान के दौरान उनकी सवारियां साथ निकलेंगी। आवाहन अखाड़े के ईष्ट देव गणेश जी की सनातनी किन्नर अखाड़े के संत पूजा करेंगे और यह यात्रा में उनकी सवारी साथ लेकर चलेंगे। सनातनी किन्नर अखाड़ा पिछले साल किन्नर अखाड़े से अलग हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिनेत्री ममता कुल्कर्णी को किन्नर अखाड़े में शामिल करने के कारण आपसी मनमुटाव हुआ और किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर रहीं कौशल्यानंद गिरि ‘टीना मां’ ने सनातनी किन्नर अखाड़े का गठन किया। जिसमें उन्हें आचार्य का पद दिया गया था। उस दौरान यह सवाल उठा था कि किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़े के साथ है, ऐसे में सनाती किन्नर अखाड़े का क्या भविष्य होगा? क्या नव गठित अखाड़ा जूना अखाड़े से भी मान्यता पाएगा या फिर नहीं। जूना अखाड़े के संतों की ओर से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया भी नहीं आई थी, जबकि सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य ने वार्ता करने की बात कही थी। इस बीच जूना अखाड़े के संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरिगिरि पंचकोसी परिक्रमा के लिए प्रयागराज आए भी थे। इसके बाद भी कोई वार्ता नहीं हुई थी। जिसके बाद मौनी अमावस्या के ठीक एक दिन पहले सनातनी किन्नर अखाड़े की ओर से यह बयान जारी किया गया है। हालांकि इस बारे में आवाहन अखाड़े के सचिव महंत सत्यगिरि का कहना है कि वो मौके पर नहीं थे। इसलिए उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं किन्नर अखाड़े की ओर से बताया गया कि आवाहन पीठाधीश्वर स्वामी अरुण गिरि की जानकारी में यह समझौता हुआ है। समझौते के दौरान उपाध्यक्ष श्रीमहंत अवधूत गिरि, सचिव महंत गीतानंद पुरी, महंत गोपाल दास, महामंडलेश्वर सीमानंद, महंत त्रिवेणी गिरि मौजूद रहे। सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि और पदाधिकारी भवानी मां ने दावा किया कि आवाहन और सनातनी किन्नर अखाड़े का साथ रहने पर समझौता हो गया है। उनका कहना है कि समझौता नैनी के मढ़ौका के आवाहन अखाड़े के आश्रम में हुआ है। तय हुआ कि सनातनी किन्नर अखाड़ा अपने पदाधिकारी अपने अनुसार चुन सकेगा।