Prayagraj News: लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा ने किया नमन
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जार्ज टाउन स्थित कार्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। नेताओं ने सिविल लाइंस के पीडी पार्क चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने जातिगत भेदभाव, आर्थिक विषमता और शोषण के खिलाफ लोहिया के संघर्ष तथा सप्तक्रांति की प्रासंगिकता पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में उनके आदर्श जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जार्ज टाउन स्थित पार्टी कार्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। सिविल लाइंस स्थित पीडी पार्क चौराहे पर डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोहिया ने जातिगत भेदभाव, आर्थिक विषमता और शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। उनकी सप्तक्रांति आज भी प्रासंगिक है। सभी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में डॉ. लोहिया के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, विधायक गीता शास्त्री, सतीश चंद्र अग्रवाल, रविंद्र यादव, दान बहादुर मधुर, तारिक सईद अज्जू, मोहम्मद शारिक आदि मौजूद रहे।

