अपने वादे पूरे नहीं कर पा रही सरकार : राम आसरे
Prayagraj News - प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, और महिलाओं की असुरक्षा से समाज में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने 2027 में पीडीए की सरकार बनने का दावा किया और सामाजित एकता की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रयागराज। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर पा रही है। भाजपा के नेता अनर्गल बयान देकर सामाजित एकता और भाईचारे का माहौल बिगाड़ रहे हैं। रविवार को कीडगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा समाज के होली मिलन समारोह में सपा के राष्ट्रीय सचिव ने प्रदेश की सरकार को आड़े हाथों लिया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सपा नेता ने कहा कि बेरोजगारी से परेशान युवा आत्महत्या कर रहा है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
दिनदहाड़े बच्चों का अपहरण हो रहा है। लूट-हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं। समाजवादी विचारों से ही सामाजिक समरसता संभव है। समारोह में सपा नेता ने 2027 में पीडीए की सरकार बनने का दावा किया। पार्टी के मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर के अनुसार, राम निरंजन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में श्रीकृष्णा विश्वकर्मा, पंकज मनु, आदित्य नारायण, संदीप विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, ईश्वर नारायण, शिव शंकर, केशव विश्वकर्मा, कृष्णा, गन्ने, डॉ. वंशराज विश्वकर्मा, रामसूरत विश्वकर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


