सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मेधावी छात्रा को भेंट की साइकिल
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने हाईस्कूल परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली प्रांजलि प्रजापति को साइकिल भेंट की। उन्होंने कहा कि सपा ने कन्या विद्या धन योजना के माध्यम से बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। भाजपा सरकार पर शिक्षा के खिलाफ होने का आरोप लगाया।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा प्रांजलि प्रजापति को साइकिल भेंट की। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्य पार्टी नेताओं के साथ बुधवार को प्रांजलि के नबीकला झूंसी स्थित प्रांजलि के आवास गए। प्रांजलि को साइकिल भेंट करने के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बालिकाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप कन्या विद्या धन की योजना चलाई गई थी। इस योजना से लाखों की संख्या में बालिकाओं को लाभ मिला। सपा की सरकार ने ही मेधावियों को लैपटॉप देना शुरू किया।
जबकि भाजपा सरकार ने योजनाओं को बंद कर प्रदेश की बालिकाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के खिलाफ है। हजारों स्कूल बंद कर दिए गए। शिक्षकों की भर्ती नहीं की जा रही है। आएदिन पेपर लीक हो रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है लेकिन भाजपा सरकार को युवाओं की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, धर्मेन्द्र सिंह पटेल, जंग बहादुर पहलवान, पूरन पासी, पिंटू वर्मा, करन सोनकर, अमित कुशवाहा, सुरेश नेता, अभय राज सागर, श्याम बरन पाल, दुपेश यादव, प्रमोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


