फूलपुर उपचुनाव : सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी 23 को करेंगे नामांकन

Oct 19, 2024 06:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - फूलपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी 23 अक्तूबर को नामांकन करेंगे। सपा ने 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष...

फूलपुर उपचुनाव : सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी 23 को करेंगे नामांकन

फूलपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी 23 अक्तूबर को नामांकन करेंगे। मुज्तबा सिद्दीकी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करेंगे। नामांकन की तारीख तय हो गई है, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई। 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा ने तैयारी तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उपचुनाव की तैयारियों की शनिवार को फूलपुर में समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि फूलपुर विधानसभा का उपचुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। समीक्षा बैठक में एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष द्वय अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद, विधायक गीता शास्त्री, दीनानाथ यादव, राजू पासी, दान बहादुर मधुर, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।