होली से पहले 12 हजार शिक्षकों को मिला वेतन

Mar 02, 2026 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में होली के अवसर पर लगभग 12 हजार बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन जारी किया गया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश पर 28 फरवरी तक वेतन भुगतान का आदेश दिया गया था। बैंक खुलने के बाद शिक्षकों के खातों में धनराशि स्थानांतरित कर दी गई।

होली से पहले 12 हजार शिक्षकों को मिला वेतन

प्रयागराज। होली पर बेसिक शिक्षा परिषद के लगभग 12 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों को सोमवार को वेतन जारी हो गया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने 25 फरवरी को सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर 28 फरवरी तक वेतन भुगतान के आदेश दिए थे। हालांकि 28 फरवरी को बैंक से वेतन की धनराशि खातों में नहीं भेजी जा सकी थी। सोमवार को बैंक खुलने के तुरंत बाद शिक्षकों-कर्मचारियों के खातों में धनराशि स्थानांतरित कर दी गई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पर्व से पहले वेतन मिलने से शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।