मॉकड्रिल : मेला के एक दिन पहले परखी सुरक्षा की तैयारी

Jan 02, 2026 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - माघ मेला के एक दिन पहले पुलिस, एनडीआरएफ और पीएसी ने सुरक्षा इंतजामों का पूर्वाभ्यास किया। एसपी नीरज पांडेय के नेतृत्व में प्रमुख स्नान घाटों पर आपातकालीन प्रबंधन का मॉक ड्रिल किया गया। इसमें जल पुलिस और राहत टीमों ने नाव पलटने जैसी आपात स्थिति में राहत कार्य का अभ्यास किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।

मॉकड्रिल : मेला के एक दिन पहले परखी सुरक्षा की तैयारी

माघ मेला के एक दिन पहले शुक्रवार को मेला पुलिस, एनडीआरएफ और पीएसी की संयुक्त टीम ने सुरक्षा इंतजाम की तैयारी का पूर्वाभ्यास किया। एसपी माघ नीरज कुमार पांडेय के निर्देशन में प्रमुख स्नान घाटों पर आपातकालीन आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल में जल पुलिस, एनडीआरएफ व पीएसी की संयुक्त टीम ने जल में किसी भी संभावित आपात स्थिति, विशेषकर नाव संचालन में लापरवाही अथवा सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति, राहत और त्वरित बचाव का अभ्यास किया। नाव पलटने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद सीपीआर व प्राथमिक उपचार आदि का भी अभ्यास किया गया।

एसपी नीरज पांडेय ने बताया कि माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला क्षेत्र से लेकर स्नान घाटों व जल में भी टीमों की तैनाती रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।