समाज को बांटने की राजनीति कर रहे अखिलेश: साध्वी निरंजन ज्योति
Prayagraj News - प्रयागराज में साध्वी निरंजन ज्योति का अभिनंदन समारोह हुआ। उन्होंने राजनीति में एकता की बात की और कहा कि जातिवाद की राजनीति करने वाले को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था की प्रशंसा की और महिला आरक्षण विधेयक के लाभ पर भी चर्चा की। संगम स्नान के बाद बड़े हनुमान जी का दर्शन किया।
प्रयागराज मुख्य संवाददाता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का अभिनंदन समारोह शुक्रवार को सदियापुर में हुआ। उन्होंने कहा कि राजनीति समाज को जोड़ने की होनी चाहिए ना कि तोड़ने की लेकिन उत्तर प्रदेश के अंदर पीडीए के नाम पर समाज को तोड़ने की राजनीति हो रही है। जातिवादी जहर के नाम पर राजनीति करने वाले अखिलेश यादव को 2027 में प्रदेश की जनता कमल खिलाकर सबक सिखाएगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था इतनी चुस्त और दुरुस्त है कि अपराधी सिर नहीं उठा पा रहे हैं और प्रदेश के अंदर अमन-चैन कायम है।
असम की जनता तीसरी बार कमल खिला रही है। बंगाल में अंधेरा छट रहा है और कमल खिलने जा रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था व संविधान पर भरोसा करना चाहिए लेकिन बंगाल में कुछ लोग ऐसा नहीं कर रहे जो चिंताजनक है।वहीं मीडिया से औपचारिक बातचीत में महिला आरक्षण विधेयक पर कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अब इस विधेयक से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी। महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व पार्षद ऋषि निषाद, मलयज शर्मा, राजेश केसरवानी, पार्षद राधा निषाद ने साध्वी को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अमित गुप्ता, पार्षद साहिल अरोरा, अरविंद निषाद, ध्रुव निषाद, मनोज निषाद, अमन गुप्ता, रणविजय सिंह, रेखा कनौजिया, ज्ञान कुशवाहा, सुमित सिंह बागी, श्याम निषाद, मनीष निषाद, आभा साहू, रीना निषाद शामिल रहे।संगम स्नान व बड़े हनुमान जी के किए दर्शनप्रयागराज। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने शुक्रवार सुबह त्रिवेणी संगम स्नान कर बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी का दर्शन-पूजन किया और जनकल्याण की कामना की। वहीं नमामि गंगे के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी की अगुवाई में साध्वी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मां गंगा की सेवा और स्वच्छता के पुनीत कार्य में सभी सदस्यों का योगदान प्रशंसनीय है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


