‘शाखा सनातन धर्म की शक्ति का केंद्र’

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के मम्फोर्डगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बलराम शाखा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भूषण ने की। मुख्य वक्ता रामकुमार ने संघ की शाखा की महत्ता और सामाजिक सद्भाव पर प्रकाश डाला। स्वयंसेवकों ने योग और सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया।

‘शाखा सनातन धर्म की शक्ति का केंद्र’

प्रयागराज। मम्फोर्डगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विश्वविद्यालय नगर स्थित बलराम शाखा का वार्षिकोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भूषण ने की, जबकि सामाजिक समरसता प्रमुख रामकुमार मुख्य वक्ता रहे। गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने योग, आसन और सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। अमृत वचन तथा एकल गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को प्रेरणादायी बनाया। मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ की शाखा सनातन धर्म की शक्ति का केंद्र है, जहां नियमित आने से राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, सामाजिक सद्भाव और समर्पण की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।