पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज के डॉ.राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। कुलपति प्रो.डॉ.उषा टंडन और अन्य ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य हरित क्षेत्र बढ़ाना और छात्रों में सतत विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।

प्रयागराज। डॉ.राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) झलवा स्थित निर्माणाधीन स्थायी परिसर में बुधवार को पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिसमें कुलपति प्रो.डॉ.उषा टंडन, रजिस्ट्रार, शिक्षक व छात्र शामिल हुए। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुलपति ने कहा कि पर्यावरण बचाने में शैक्षणिक संस्थानों की अहम भूमिका है। इस पहल का उद्देश्य हरित क्षेत्र बढ़ाना और छात्रों में सतत विकास के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
ये भी पढ़ें:पृथ्वी को हरा भरा रखने का लिया संकल्प
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


