Prayagraj News: रोटरी प्लैटिनम ने वितरित किए छाते
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में रोटरी प्लैटिनम ने सामाजिक सरोकार के तहत सुभाष चौराहा, कंपनी बाग और एजी ऑफिस चौराहा पर स्ट्रीट वेंडर्स को छाते वितरित किए। क्लब के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि रोटरी हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहता है। इस अवसर पर कई रोटेरियन भी उपस्थित रहे।

Prayagraj News: प्रयागराज। रोटरी प्लैटिनम ने अपने सामाजिक सरोकार के तहत रविवार को सुभाष चौराहा, कंपनी बाग और एजी ऑफिस चौराहा पर स्ट्रीट वेंडर्स को छाते वितरित किए। क्लब के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि रोटरी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव समर्पित रहता है। मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग, रोटेरियन रितेश सिंह, पीयूष रंजन अग्रवाल, संदीप कत्याल, अपूर्वा, संजय तलवार, डॉ. प्रतीक पांडेय, ज्योति सिंह, जया मित्तल, नेहा जायसवाल आदि मौजूद रहीं।


