रोटरी ने मूक-बधिर बच्चों को दी छात्रवृत्ति

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में रोटरी क्लब मिडटाउन ने एक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मूक-बधिर बच्चों के शैक्षिक विकास पर चर्चा हुई। उपाध्यक्ष शेफाली ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। इस अवसर...

रोटरी ने मूक-बधिर बच्चों को दी छात्रवृत्ति

प्रयागराज। रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में शुक्रवार को शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित की गयी। इस मौके पर क्लब पदाधिकारियों ने मूक-बधिर बच्चों के शैक्षिक विकास और संसाधन पर विचार व्यक्त किए। क्लब की उपाध्यक्ष शेफाली ने बताया कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और इस तरह की पहल से समाज में समानता को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर क्लब की की ओर मूक-बधिर बच्चों को पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। सचिव नीरज अभिषेक सिंह, अरूण बग्गा, राजीव महेश्वरी, अमृता अग्रवाल, नित्या तिवारी, सौम्या कुशवाहा, नव्या सिंह, रुचि मौर्या मौजूद रहीं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।