रोटरी इलाहाबाद ने एसआरएन में लगाए जागरूकता के बोर्ड्स
Prayagraj News - प्रयागराज में रोटरी इलाहाबाद ने सेवा परमो धर्मा: थीम पर एक जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। क्लब अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल के नेतृत्व में, बीमारियों जैसे दमा, कैंसर, और हृदय रोग के बारे में जानकारी देने वाले लगभग 20 बोर्ड अस्पताल परिसर में लगाए गए हैं। यह कार्यक्रम अन्य अस्पतालों में भी विस्तारित किया जाएगा।
प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद ने अपने सामाजिक सरोकार को विस्तार क्रम में सेवा परमो धर्मा: थीम पर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत क्लब के अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल के नेतृत्व में रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 के तहत अस्पताल परिसर में बीमारियों से जागरूकता के बारे में बोर्डस लगाए हैं। इसमें दमा, कैंसर, हृदय रोग, मानसिक रोग, हड्डी रोग, उदर रोग, रेबीज और टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई है। अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदार बोर्ड्स में लिखे बीमारी के कारणों और बचाव को पढ़कर जानकारी हासिल करते हैं। जागरूकता से संबंधित लगभग 20 बोर्ड्स अस्पताल परिसर और पार्क में लगाए गए हैं।
क्लब की अलोशी अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के बोर्ड्स शहर के अन्य अस्पतालों में भी लगाए जायेंगे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


