Prayagraj News: बंद मकान का ताला तोड़कर दोनाली लाइसेंसी बंदूक चोरी
Prayagraj News: प्रयागराज में छिनैती और चोर गिरोह सक्रिय हैं। पूरामुफ्ती के वाजिदपुर में एक मकान का ताला तोड़कर लाइसेंसी दोनाली बंदूक चोरी हुई। घर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में छिनैती के साथ ही चोर गिरोह सक्रिय है। रेकी करने के बाद घरों को निशाना बना रहे हैं। कुछ मामलों का पुलिस ने खुलासा किया, लेकिन कई घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य अब भी घूम रहे हैं।
घटना का विवरण
पूरामुफ्ती के वाजिदपुर गांव में चोर एक मकान का ताला तोड़कर लाइसेंसी दोनाली बंदूक चोरी कर ले गए। घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पूरामुफ्ती पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
पुलिस का ऐक्शन
पूरामुफ्ती के वाजिदपुर निवासी अबु सालिम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अगस्त को उनकी तबीयत खराब थी। दवा लेने के बाद अपने पैतृक गांव चले गए थे। अगले दिन 27 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे उनकी बहू घर पहुंची तो ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
सामान की जांच करने पर घर में रखी दोनाली बंदूक गायब मिली। बहू ने फोन कर अबु सालिम को घटना की जानकारी दी। घर पहुंचकर उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। बारिश के कारण तत्काल थाने नहीं पहुंच सके। इसके बाद 10 सितंबर को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस चोरी गई बंदूक की तलाश के साथ ही घटना के संबंध में छानबीन कर रही है।


