Prayagraj News: हनुमान मंदिर की ओर बढ़ चली गंगा और यमुना
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर हनुमान मंदिर के पास एक मीटर था। यमुना का जलस्तर नैनी में 76 सेंटीमीटर बढ़ा है। जलस्तर बढ़ने से मंदिर जलमग्न होने की आशंका जताई जा रही है।
हनुमान मंदिर की ओर बढ़ चली गंगा और यमुना
Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी है। अब हनुमान मंदिर की ओर जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर से एक मीटर की दूरी पर रिकार्ड किया गया। नैनी में 76 सेंटीमीटर यमुना के जलस्तर में 24 घंटे में बढ़ोतरी हुई। जलस्तर पहुंचा 78.58 मीटर पर गया। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.47 मीटर हुई, जलस्तर में 24 घंटे में 28 सेमी की बढ़ोतरी रिकार्ड हुई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 78.15 मीटर पहुंचा, 24 घंटे में 74 सेमी की बढ़ोतरी हुई दर्ज। अफसरों का मानना ऐसे ही बढ़ोतरी तो मंगलवार को बड़े हनुमान मंदिर जल पहुंच जाएगा।

