Prayagraj News: हनुमान मंदिर की ओर बढ़ीं गंगा और यमुना
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार सुबह गंगा का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर से एक मीटर की दूरी पर था। यमुना में 24 घंटे में 76 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। अगर बढ़ोतरी इसी प्रकार जारी रही, तो मंगलवार को जल हनुमान मंदिर तक पहुंच सकता है।
हनुमान मंदिर की ओर बढ़ीं गंगा और यमुना
Prayagraj News: गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी है। अब हनुमान मंदिर की ओर जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर से एक मीटर की दूरी पर रहा। नैनी में यमुना के जलस्तर में 24 घंटे में 76 सेंटीमीटर बढ़ोतरी हुई। जलस्तर 78.58 मीटर पर पहुंच गया। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.47 मीटर रहा। 24 घंटे में 28 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 78.15 मीटर पहुंचा, 24 घंटे में 74 सेमी की बढ़ोतरी हुई। अफसरों का मानना है कि ऐसे ही बढ़ोतरी जारी रही तो मंगलवार को बड़े हनुमान मंदिर तक जल पहुंच जाएगा।
हालांकि शाम होते-होते दो से चार सेंटीमीटर की बढ़ोतरी चार घंटे में दर्ज की गई।

