सोना-चांदी महंगा होने से बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की लागत

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोलर सेक्टर पर असर पड़ रहा है। सोलर पैनल, स्मार्टफोन और लैपटॉप की लागत बढ़ गई है। स्मार्टफोन की कीमतें 13 हजार रुपये तक पहुंच गई हैं। इलेक्ट्रिक कारों में भी चांदी का उपयोग होने से कीमतों में वृद्धि हो रही है।

सोना-चांदी महंगा होने से बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की लागत

प्रयागराज। सोना और चांदी की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोलर सेक्टर पर भी दिखाई देने लगा है। सोलर पैनल, स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रिक कारों की लागत बढ़ने से बाजार में दाम लगातार बढ रहे हैं। सोलर कारोबार से जुड़े उद्यमियों ने बताया पहले सोलर पैनल की कीमत करीब 24 रुपये प्रति वाट थी, जो अब बढ़कर 28 रुपये तक पहुंच गई है। तीन किलोवॉट का सोलर प्लांट पहले करीब 1.75 लाख रुपये में लग जाता था, जबकि अब इसकी लागत 1.95 लाख से दो लाख रुपये तक पहुंच रही है। चांदी की कीमतों में वृद्धि से सोलर पैनल और सेमीकंडक्टर निर्माण की लागत प्रभावित हुई है।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बाजार के व्यापारियों का कहना है कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट के मदर बोर्ड व कनेक्टर में सोने की परत का उपयोग होता है। जबकि जीपीएस, कैलकुलेटर समेत अन्य डिजिटल उपकरणों के सर्किट एवं स्विच में चांदी का इस्तेमाल किया जाता है। एआई चिप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की कमी के कारण फोर-जी और फाइव-जी स्मार्टफोन के दाम भी बढ़ गए हैं। पहले सात से आठ हजार रुपये में मिलने वाला फोर-जी स्मार्टफोन अब 13 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, फाइव-जी फोन की शुरुआती कीमत 25 हजार रुपये के करीब हो गई है।

Voice of UP

कंप्यूटर बाजार में बदलाव

कंप्यूटर बाजार में भी रैम और एसएसडी महंगे हो गए हैं। व्यापारियों के अनुसार पहले दो हजार रुपये में मिलने वाली रैम अब 4500 रुपये मिल रहा है। इलेक्ट्रिक कारों के कंट्रोल यूनिट, इंफोटेनमेंट सिस्टम और बैटरी सिस्टम में भी चांदी का उपयोग होने से ऑटो सेक्टर पर असर पड़ने लगा है। सभी इलेक्ट्रिक वाहन विक्रेताओं को मेल के माध्यम से दाम में वृद्धि की सूचना मिल गई है।

स्मार्टफोन की कीमत में वृद्धि

मार्च से ही स्मार्ट फोन से दाम बढ़ने लगे हैं। बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि विदेशों से पार्ट नहीं आ पा रहे हैं, जिससे लगातार दाम बढ़ रहे हैं।

- अजय मल्होत्रा, मोबाइल विक्रेता

लैपटॉप और टैबलेट की स्थिति

लैपटॉप और टैबलेट में उपयोग होने वाले रॉ मटेरियल की कमी से लैपटॉप व टैबलेट के दाम बढ़ रहे हैं। अभी फिलहाल दाम कम होने के हालात नहीं हैं।

- जावेद, लैपटॉप विक्रेता

इलेक्ट्रिक वाहनों की भविष्यवाणी

फिलहाल ईवी कारों के दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन ऊपर से मेल आ गई हैं कि आने वाले महीने में दाम में वृद्धि हो सकती है।

- एस फैजल फखिरी, जीपी मोटर्स

सरकारी योजना का असर

सरकारी योजना से लोग सोलर पैनल लगवा रहे थे। चांदी की कीमत में वृद्धि से सोलर पैनल और सेमीकंडक्टर निर्माण की लागत प्रभावित हुई। अब कम लोग आ रहे हैं।

- नचिकेता, सोलर पैंनल वेंडर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोना और चांदी की कीमतों में वृद्धि का इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर क्या असर पड़ा है?
सोना और चांदी की कीमतों में वृद्धि से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की लागत बढ़ गई है, जैसे कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और सोलर पैनल।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।