Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRise in Gun License Returns Elderly Citizens in Prayagraj Seek to Surrender Firearms
उम्र के आखिरी पड़ाव में शस्त्र से आजिज आए बुजुर्ग

उम्र के आखिरी पड़ाव में शस्त्र से आजिज आए बुजुर्ग

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में 70 साल की उम्र के लोग शस्त्र लाइसेंस वापस करने के लिए आवेदन कर रहे हैं। कई लोग अब इसे आवश्यक नहीं मानते हैं, जबकि शस्त्र लाइसेंस अक्सर शौक के लिए लिए जाते हैं। लगभग 42,000 लाइसेंसधारी...

Oct 06, 2025 11:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। 25 की उम्र में शस्त्र लाइसेंस जारी कराया और 70 की उम्र में वापसी के लिए आवेदन किया। जिले में इन दिनों कुछ ऐसे लोगों की संख्या बढ़ी है। शस्त्र अनुभाग में लाइसेंस निरस्त करने के आवेदन खूब आ रहे हैं। जिसमें कारण यही बताया जा रहा है कि अब इसकी आवश्यकता नहीं है। दरअसल, शस्त्र लाइसेंस अधिकांश लोग शौक के लिए जारी कराते हैं। दिखावे के लिए डीबीएल और राइफल तो छिपाकर रखने के लिए पिस्टल के लाइसेंस लिए जाते हैं। जब शस्त्र की जरूरत नहीं होती है तो लोग प्रशासन की अनुमति से दुकानों पर रखते हैं, जिसका महीने का किराया देना होता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिले में लगभग तीन हजार लोग ऐसे हैं, जिनके लाइसेंसी शस्त्र दुकानों में किराए पर रखे हैं। कई तो शस्त्र से अधिक किराया दे चुके हैं। इन लोगों ने अब शस्त्र लाइसेंस वापसी के लिए आवेदन करना शुरू किया है। प्रतिमाह डेढ़ सौ से अधिक आवेदन प्रशासनिक अफसरों के पास आते हैं, जिसमें अधिकांश लोगों की आयु 70 साल पार हो चुकी है। सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह का कहना है कि ऐसे तमाम लोग हैं जो अपने शस्त्र लाइसेंस वापस करने के लिए आ रहे हैं। इनमें अधिकांश बुजुर्ग ही हैं। जिले में 42 हजार से अधिक हैं लाइसेंसधारी इस वक्त जिले में 42 हजार से अधिक लाइसेंसधारी हैं। जिसमें लगभग 10 हजार लाइसेंस सिक्योरिटी एजेंसी और खिलाड़ियों ने लिए हैं। इसके बाद अधिकांश लोगों ने सुरक्षा कारण को आधार बताया और कुछ लाइसेंस पूर्व सैनिकों ने ले रखे हैं।