फाइलेरिया उन्मूलन के लिए किया मंथन

Mar 17, 2026 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में संचारी अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। डॉ. एके तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन की समीक्षा की गई। सभी सीएचसी और पीएचसी को निर्देश दिए गए कि मलेरिया जांच की किट और ओआरएस का पैकेट उपलब्ध कराया जाए।

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए किया मंथन

संचारी अभियान के तहत मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। सीएमओ डॉ. एके तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन की समीक्षा की गई। बैठक में सभी सीएचसी व पीएचसी को निर्देश दिया गया कि आशा कार्यकत्रियों के पास मलेरिया जांच की किट, ओआरएस का पैकेट और जिंक टैबलेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। संचारी रोगों में मात्र स्क्रब टाइफस के रोगी मुख्य रूप से अधिक मिल रहे हैं। जनवरी में मलेरिया का जिले में एक मरीज मिला है। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के अधीक्षक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।