Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRetired Teacher s Struggle for Unpaid PF Dues in Prayagraj
पीएफ के रुपये के लिए रिटायर अध्यापक काट रहा विभाग के चक्कर

पीएफ के रुपये के लिए रिटायर अध्यापक काट रहा विभाग के चक्कर

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज के अल्लापुर निवासी एक रिटायर अध्यापक ने पीएफ के भुगतान में देरी की शिकायत की है। वह 2011-12 से अपने कटे हुए पीएफ के पैसे के लिए कई बार कार्यालय जा चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई समाधान...

Sep 12, 2025 10:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। अल्लापुर निवासी रिटायर अध्यापक ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पीएफ का रुपये कटने के बाद भी एक दशक बीत गए है। पर रुपये का भुगतान नहीं किया गया। बीते कई वर्षों से रुपये के लिए कार्यालय से लेकर निधि आपके निकट शिविर तक के चक्कर काट चुका हूं लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। रिटायर अध्यापक माता फेर शर्मा ने बताया कि अप्रैल 2024 में वह रिटायर हो चुके है। वर्ष 2011-12 की काटी गई पीएफ की राशि के लिए कई वर्षों से विभाग के चक्कर काट रहा हूं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में भी रुपये के लिए कई बार गुहार लगा चुका हूं लेकिन इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त राहुल वर्मा ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों के चलते एक वर्ष का रुपये दस्तावेजों में नहीं अंकित हो पाया था। जल्द ही काटी गई राशि को दस्तावेजों में अंकित कर पीएफ एकाउंट में रुपये का भुगतान करा दिया जाएगा।