रिटायर फौजी ने नए यमुना ब्रिज से छलांग लगाकर दी जान
Prayagraj News - प्रयागराज में एक रिटायर फौजी असदुल्लाह ने नए यमुना पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार, असदुल्लाह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से ग्रसित थे। घटना के समय वह अपनी बाइक पर पुल पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रिटायर फौजी ने नए यमुना ब्रिज से छलांग लगाकर जान दे दी। पुल पर मिले बाइक के आधार पर पहचान और शव को बाहर निकालकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव से ग्रसित होकर रिटायर फौजी असदुल्लाह के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।उतरांव थानाक्षेत्र के जलालपुर के 45 वर्षीय असदुल्लाह सेना से सेवानिवृत्त होकर घर पर ही रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। असदुल्लाह सोमवार को बाइक लेकर घर से निकले और नए यमुना पुल पर पहुंचे। पुल पर बाइक खड़ी करने के बाद असदुल्लाह से यमुना में छलांग लगा दी।
राहगीरों के शोर मचाने पर जल पुलिस प्रभारी रविंद्र नाथ ने गोताखोरों की मदद से शव को रेस्क्यू कर बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक असदुल्लाह की मौत हो चुकी थी। इधर, घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में कुछ दिनों से रिटायर फौजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात बताई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


