सेवानिवृत्त रेलकर्मियों ने मैनुअल पास सुविधा जारी रखने की मांग की

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन ने रेलवे बोर्ड से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए मैनुअल मानार्थ पास सुविधा जारी रखने की मांग की है। ई-पास व्यवस्था की कठिनाइयों का सामना नहीं करना चाहते हैं।

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों ने मैनुअल पास सुविधा जारी रखने की मांग की

प्रयागराज। ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन (एनसीआर जोन) ने गुरुवार को ज्ञापन के माध्यम से रेलवे बोर्ड से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए मैनुअल मानार्थ पास सुविधा जारी रखने की मांग की है। जोनल अध्यक्ष एचएल सिंगरौल ने अपर सदस्य (एचआर), रेलवे बोर्ड को ज्ञापन भेजकर कहा कि बड़ी संख्या में पेंशनर एचआरएमएस के माध्यम से ई-पास बनाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में केवल ई-पास व्यवस्था लागू होने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। फेडरेशन ने रेलवे बोर्ड के 29 नवंबर 2021 के आदेश का हवाला देते हुए विकल्प आधारित व्यवस्था बहाल रखने की मांग की है, ताकि पेंशनर अपनी सुविधा के अनुसार मैनुअल या ई-पास प्राप्त कर सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।