दो लाख रुपये दो, वरना जमीन के साथ जान भी गंवानी पड़ेगी!
Prayagraj News - प्रयागराज में एक सेवानिवृत्त दरोगा की बेटी ने अज्ञात युवकों पर दो लाख रुपये रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि युवकों ने पर्स से पांच हजार रुपये भी लूट लिए। करेली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली थाने में एक सेवानिवृत्त दरोगा की बेटी ने तीन महीने पहले प्लाट पर सफाई के दौरान चार अज्ञात युवकों पर धमकी देते हुए दो लाख रुपये रंगदारी मांगने और रुपये नहीं देने पर जमीन के साथ ही जान भी गंवाने की धमकी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि युवक पर्स से पांच हजार रुपये भी लूटकर फरार हो गए। नैनी निवासी दरख्शा परवीन की तहरीर के मुताबिक, 20 नवंबर 2025 को एनुद्दीनपुर में प्लाट की रजिस्ट्री करवाई थी। आरोप है कि आठ फरवरी को प्लाट पर वह अपने भाई के साथ साफ सफाई करने गई थी।
इसी दौरान दो बाइक पर चार अज्ञात युवक आए और धमकाने लगे। आरोपियों ने हुजैफा भाई को दो लाख रुपये रंगदारी देने की धमकी दी। साथ ही चेताया कि यदि रुपये नहीं दी, तो प्लाट भूल जाओ अन्यथा जान से मार दिए जाओगे। आरोप है कि युवक धमकी देते हुए दरख्शा परवीन के पर्स में रखे पांच हजार रुपये भी छीनकर फरार हो गए। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


