Prayagraj News: सेवानिवृत्त जज को कार से कुचलने की कोशिश

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में एक सेवानिवृत्त जज को कार से टक्कर मारी गई और कुचलने की कोशिश की गई। जज के अधिवक्ता बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि कार चालक ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथी फरार हो गए। मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई चल रही है।

Prayagraj News: सेवानिवृत्त जज को कार से कुचलने की कोशिश

Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सुलेमसराय निवासी एक सेवानिवृत्त जज को कार से टक्कर मारने के बाद कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार चालक और उसके साथियों ने पुलिस से शिकायत पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। जज के अधिवक्ता बेटे ने धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।विनायक सेंट्रल पार्क शेरवानी लेगेसी सुलेमसराय निवासी अधिवक्ता संदीप कुमार राय की तहरीर के अनुसार उनके पिता मार्कंडेय राय सेवानिवृत्त जज हैं। वह 28 जुलाई की शाम बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। आरोप है कि पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।

गिरने के बाद चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। विरोध पर चालक गालीगलौज करने लगा और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने बदसलूकी की और मुकदमा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस चालक को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके साथी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि पकड़े गए चालक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया। स्कॉर्पियो नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: सेवानिवृत्त जज को कार से कुचलने की कोशिश