मांगों के समर्थन में गरजे पेंशनर
Prayagraj News - प्रयागराज में सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। 500 पेंशनरों ने चक्काजाम किया क्योंकि मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने नहीं आए। पेंशन में वृद्धि, आयकर छूट और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराए में छूट जैसी मांगें की गईं।
प्रयागराज, संवाददाता। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को पत्थर गिरजाघर के पास स्थित धरना स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया गया। आरपी पांडे की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनों के लगभग 500 पेंशनरों ने भाग लिया। पेंशनरों की पूर्व सूचना देने के बाद भी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने नहीं आए। जिससे नाराज पेंशनरों ने चक्काजाम किया। जिसके बाद एसीएम प्रयागराज ने पहुंचकर पेंशनरों की बात सुन ज्ञापन लिया। पेंशनरों ने वैलिडेशन एक्ट तुरंत वापस करने, 65 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक 5 वर्ष में 5 प्रतिशत पेंशन में वृद्धि करने, पेंशन को आयकर से मुक्त रखने, कोरोना काल के 18 महीने के फ्रीज डीए का भुगतान करने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट देने जैसी मांग की।
इस अवसर पर आरएस वर्मा, सुभाष पांडेय, सुशील कुमार श्रीवास्तव, ऋषेश्वर उपाध्याय, इंजीनियर शिव शंकर सिंह, योगेंद्र पांडेय, पीके मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


