Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRetired DGP Shashikant Faces Misconduct by Police at Prayagraj s Hanuman Temple
प्रयागराज में हंगामा, पुलिसकर्मी ने पंजाब के रिटायर्ड DGP से की बदसलूकी

प्रयागराज में हंगामा, पुलिसकर्मी ने पंजाब के रिटायर्ड DGP से की बदसलूकी

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में पंजाब के रिटायर डीजीपी शशिकांत ने पुलिसकर्मी द्वारा बदसलूकी का सामना किया। उन्होंने मंदिर में मदद मांगने पर पुलिसकर्मी ने वीआईपी पास लाने की बात कही। घटना के बाद, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत की है। पुलिस ने जांच का आदेश दिया है।

Thu, 27 Nov 2025 12:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

पंजाब के रिटायर डीजीपी के साथ प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के समय पुलिसकर्मी द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। रिटायर डीजीपी शशिकांत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर शिकायत की है। उन्होंने संगम नगरी में पुलिस वाले के व्यवहार से आहत होकर कड़वा अनुभव मिलने की बात भी लिखी है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। फिलहाल, मामले की जानकारी होते ही प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के आलाधिकारियों में भी खलबली मची है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीसीपी नगर ने पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है। पंजाब के वरिष्ठ आईपीएस शशिकांत वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह परिवार के साथ बड़े हनुमान मंदिर दर्शन पूजन करने गए थे। मंदिर में अत्यधिक भीड़ देख उन्होंने अपनी उम्र अधिक होने के लिहाज से पुलिसकर्मी से मदद लेने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिसकर्मी को अपना परिचय भी दिया और दर्शन कराने में सहयोग करने की अपील की थी।

आरोप है कि पुलिसकर्मी ने पूर्व डीजीपी से बदसलूकी के साथ बात करते हुए वीआईपी पास लेकर आने की बात कही और किसी तरह की मदद नहीं की। उधर, डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। एसीपी झूंसी को जांच का निर्देश दिया है। इसमें जो भी दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।