रिटायर फौजी की पत्नी की छीन ली चेन
धूमनगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार दोपहर रिटायर फौजी की पत्नी के गले से चेन छीन ली। ट्रांसपोर्ट नगर में रिटायर फौजी मुकेश ओझा सपरिवार रहते हैं। रविवार को उनकी पत्नी सुनीता किसी काम से बाहर...
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 01 Nov 2020 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें
धूमनगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार दोपहर रिटायर फौजी की पत्नी के गले से चेन छीन ली। ट्रांसपोर्ट नगर में रिटायर फौजी मुकेश ओझा सपरिवार रहते हैं। रविवार को उनकी पत्नी सुनीता किसी काम से बाहर गई थीं।
दोपहर में वह पैदल ही घर लौट रही थीं। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और झपट्टा मारकर सुनीता के गले से चेन छीन ली। इस दौरान सुनीता वहीं गिर गईं और बदमाश बाइक से फरार हो गए। सूचना पर धूमनगंज पुलिस पहुंची। बाइक सवार तीनों बदमाशों का हुलिया पूछकर उनकी तलाश में जुट गई। धूमनगंज पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज की है।