Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsResource Rooms Launched for Special Needs Education in Prayagraj
विशेष बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रिसोर्स रूम शुरू

विशेष बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रिसोर्स रूम शुरू

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में बेसिक शिक्षा विभाग ने दिव्यांग और विशेष बच्चों की शिक्षा के लिए रिसोर्स रूम की शुरुआत की है। इसमें बच्चों को फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर और अन्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। विभिन्न...

Oct 27, 2025 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। दिव्यांग और विशेष बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नगर क्षेत्र समेत फूलपुर, कौड़िहार प्रथम, उरुवा, हंडिया, बहादुरपुर, शंकरगढ़ व कोरांव में रिसोर्स रूम की शुरुआत की है। यहां परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विशिष्ट बच्चों को फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर थेरेपी, दिव्यांग बच्चों का क्रियात्मक एसेसमेंट व अभिभावकों को परामर्श दिया जा रहा है। इनके संचालन की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ नोडल टीचर को दी गई है। इसमें स्पेशल एजूकेटर व फिजियोथेरेपिस्ट भी सहयोगी बन रहे हैं। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक विकास पांडेय के अनुसार शंकरगढ़ और कोरांव में हाल ही में यह व्यवस्था शुरू हुई जबकि अन्य विकासखंडों में कुछ माह पूर्व से यह व्यवस्था संचालित है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व माध्यमिक विद्यालय हथिगहां कौड़िहार प्रथम, कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय फूलपुर, कंपोजिट स्कूल मेजा रोड उरुवा, प्राथमिक विद्यालय हंडिया, सीपीआई नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर शंकरगढ़ और प्राथमिक विद्यालय कोरांव प्रथम में विशेष आवश्यकता वाले बच्चे इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। रिसोर्स रूम में टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (टीएलएम) से उन बच्चों को भी शिक्षा दी जा रही है जो मानसिक रूप से कमजोर हैं। बीएसए देवब्रत सिंह के अनुसार इन रिसोर्स रूम को दिव्यांग बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए मॉडल के रूप में स्थापित करने का प्रयास है। रिसोर्स रूम में प्रतिदिन 12 से 15 बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।