Prayagraj News: सड़क पर बांधते हैं मवेशी, जीना हुआ मुहाल

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज के राजापुर क्षेत्र में पशुपालक द्वारा गाय और भैंस को सड़क पर छोड़ने से गोबर फैलने और आवागमन में बाधा हो रही है। स्थानीय निवासी गीता पटेल ने बताया कि शिकायत करने पर पशुपालक अभद्रता करता है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है, जिससे कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं।

Prayagraj News: सड़क पर बांधते हैं मवेशी, जीना हुआ मुहाल

Prayagraj News: प्रयागराज। सर्कुलर रोड राजापुर के निवासी क्षेत्र के एक व्यक्ति से परेशान हैं। आंबेडकर नगर गली नंबर 12 में पशुपालक अपने गाय व भैंस को सड़क पर छोड़ देता है जिसके कारण गोबर फैला रहता है और आवागमन बाधित होता है। क्षेत्र की गीता पटेल ने बताया कि इसके लिए जब उस पशुपालक से शिकायत की जाती है तो परिवार अभद्रता पर उतरने लगता है। बारिश के कारण पूरा गोबर सड़क पर फैल गया है। आईजीआरएस पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि आए दिन फिसलन में लोग गिर जाते हैं और कई लोगों के हाथ पांव तक टूट चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।