पूछना था 33 सवाल, पूछे तीन-चार
प्रयागराज में जनगणना-2027 के तहत निवासियों ने आरोप लगाया है कि प्रगणक केवल 3-4 सवाल पूछ रहे हैं, जबकि 33 सवाल पूछे जाने चाहिए थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि महत्वपूर्ण जानकारी की अनदेखी की गई है और प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है। क्षेत्र के लोग उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की योजना बना रहे हैं।

प्रयागराज। जिले में चल रही जनगणना-2027 के तहत भवनों में रहने वालों से 33 सवाल पूछने चाहिए। कई मोहल्ले में प्रगणक तीन या चार सवाल पूछे जाने के आरोप लग रहे हैं। मालवीय नगर क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य की प्रक्रिया को लेकर स्थानीय निवासियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सर्वे के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन नहीं किया गया और केवल कुछ प्रश्न पूछकर औपचारिकता पूरी कर दी गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार सर्वे के दौरान केवल घर में सदस्यों की संख्या, वाहन या कार की उपलब्धता, लैपटॉप होने की स्थिति और मकान स्वामित्व जैसे गिने-चुने प्रश्न ही पूछे गए जबकि जनगणना या विस्तृत सर्वे में अपेक्षित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को शामिल नहीं किया गया।
क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक गोपालजी मालवीय ने बताया कि कई बार संबंधित कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन न तो फोन कॉल का जवाब मिला और न ही किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई गई। इससे क्षेत्र में सर्वे प्रक्रिया की पारदर्शिता और गुणवत्ता को लेकर असंतोष है। मोहल्ले के लोग उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करने की योजना बना रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


