डिप्टी सीएम के पत्र भेजने के बाद भी नहीं बनी सड़क
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज के फाफामऊ के शांतिपुरम में निवासी शिव प्रकाश मौर्य पिछले चार सालों से सड़क मरम्मत की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम से शिकायत की, जिसके बाद जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया। नगर आयुक्त से भी निवेदन किया गया, लेकिन शिवप्रकाश को फिर से वही आश्वासन मिला जो पहले भी मिल चुका है।

प्रयागराज। फाफामऊ के शांतिपुरम में एक सड़क बनाने के लिए चार साल से गुहार लगा रहे हैं। सड़क की मरम्मत के लिए शिव प्रकाश मौर्य ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की। डिप्टी सीएम ने बीते 19 जनवरी को एक पत्र जिलाधिकारी को भेजा। सड़क मरम्मत के लिए जिलाधिकारी ने डिप्टी सीएम का पत्र नगर आयुक्त को भेज दिया। सड़क मरम्मत के लिए गुहार लगा रहे शिवप्रकाश मौर्य ने नगर आयुक्त से सड़क मरम्मत की मांग की। शिवप्रकाश को एक बार फिर आश्वासन मिला, जैसे चार साल से मिल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


