रामचरितमानस पर शोध करेंगे डॉ. कृपा किंजलकम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज के ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के डॉ. कृपा किंजलकम के शोध प्रस्ताव को भारतीय समाज विज्ञान अनुसंधान परिषद ने स्वीकृति दी है। वे भूमंडलीकरण के भारतीय परिवार संरचना पर अध्ययन करेंगे। मई 2025 में उन्हें राष्ट्रपति निवास शिमला में सहअध्येता के रूप में चयनित किया गया है।

प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. कृपा किंजलकम के शोध प्रस्ताव को भारतीय समाज विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने लघु शोध परियोजना के अंतर्गत स्वीकृति दी है। इस परियोजना में वे भूमंडलीकरण के भारतीय परिवार संरचना पर प्रभाव तथा रामचरितमानस के संदर्भ में अध्ययन करेंगे। विदित हो कि मई 2025 में उनका चयन भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, राष्ट्रपति निवास शिमला में सहअध्येता के रूप में हुआ था। वहां वे तीन वर्षों तक देश-विदेश के विद्वानों के साथ बौद्धिक विमर्श और अकादमिक शोध कार्य करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


