Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsResearch Project on Girls Education Success Factors in Uttar Pradesh
भौगोलिक कारकों से जोड़ी जाएगी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की सफलता

भौगोलिक कारकों से जोड़ी जाएगी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की सफलता

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज के इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. कोयल पॉल को आईसीएसएसआर द्वारा एक प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना की सफलता पर भौगोलिक और जलवायु कारकों के प्रभाव का अध्ययन करेगा। शोध में स्कूलों की संरचना का मूल्यांकन और बालिका शिक्षा को प्रभावित करने वाले सामाजिक कारकों का विश्लेषण किया जाएगा।

Jan 01, 2026 11:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कोयल पॉल को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की ओर से प्रोजेक्ट मिला है। परियोजना का विषय ‘भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों का बालिका शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की सफलता पर प्रभाव: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और संबंधित पहलों का अध्ययन’ रखा गया है। यह शोध प्रयागराज जिले में बालिका शिक्षा को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारकों, जलवायु परिस्थितियों और सामाजिक संरचनाओं का गहन विश्लेषण करेगा। विशेष रूप से अत्यधिक गर्मी, बाढ़, वर्षा की अनियमितता और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों जैसे कारकों का ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ (बीबीबीपी) योजना की सफलता पर क्या प्रभाव पड़ता है, इसका आकलन किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परियोजना के अंतर्गत स्कूलों के भौतिक ढांचे का भी मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि यह समझा जा सके कि वे जलवायु चरम स्थितियों का सामना करने और उनके अनुरूप स्वयं को ढालने में कितने सक्षम हैं। इसके साथ ही, क्षेत्र-विशिष्ट बाधाओं और सहायक कारकों की पहचान की जाएगी, जो बालिका शिक्षा कार्यक्रमों को प्रभावित करते हैं। शोध में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के बीच आपसी संबंधों और उनके संयुक्त प्रभाव का भी विश्लेषण किया जाएगा। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि विभिन्न योजनाएं मिलकर किस तरह बालिका शिक्षा को मजबूती प्रदान कर सकती हैं। शोध से बालिकाओं के नामांकन में वृद्धि, लैंगिक समानता को बढ़ावा और सामाजिक असमानताओं को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।