Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRepublic Day Celebration at Central Railway Electrification Organization Prayagraj - Flag Hoisting Cultural Programs and Achievements
test

test

संक्षेप:

Prayagraj News - test test test test test test test test test test test test test test test test

Jan 26, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर), प्रयागराज के कार्यालय प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक कोर रामेन्द्र कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत रेल सुरक्षा बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। महाप्रबन्धक ने कोर के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही यह दिन हमें संविधान के प्रति कृतज्ञ, निष्ठावान और समर्पित रहने का संकल्प भी दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व आत्मावलोकन का भी अवसर है। प्रत्येक संगठन का यह दायित्व है कि वह देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और निरंतर विकास की दिशा में अपना सतत योगदान दे। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि देश में अब तक हुए कुल विद्युतीकरण कार्य का लगभग 75 प्रतिशत, यानी 48,029 रूट किलोमीटर कार्य कोर द्वारा पूर्ण किया गया है, जो संगठन की एक बड़ी उपलब्धि है। रेल विद्युतीकरण ने न केवल परिवहन व्यवस्था को गति दी है, बल्कि देश के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महाप्रबन्धक के संबोधन के पश्चात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गणतंत्र दिवस की थीम पर आधारित नृत्य-नाटिका, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक कोर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले विभिन्न विभागों के लिए पुरस्कारों की भी घोषणा की गई