प्रदेश के विभिन्न जिलों से 400 पांटून की मांग
Prayagraj News - प्रयागराज में माघ मेले के दौरान बनाए गए भगवा रंग के पांटून पुलों को हटाने का कार्य शुरू हो गया है। अब तक पांच पुल हटा दिए गए हैं। जौनपुर, आजमगढ़, फतेहपुर, सीतापुर और उन्नाव में नए पांटून पुलों के निर्माण के लिए चार सौ पांटून के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में इस बार भगवा रंग के पांटून का इस्तेमाल पुलों के निर्माण में किया गया था। अब उसे हटाने का कार्य पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड चार की ओर से किया जा रहा है। अब तक पांच पांटून पुलों को हटाया किया जा चुका है। इस बीच प्रदेश के जौनपुर, आजमगढ़, फतेहपुर, सीतापुर व उन्नाव जिले में पांटून पुलों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए इन जिलों के विभागीय अधिकारियों ने कुल चार सौ पांटून दिए जाने संबंधित आवेदन यहां आ चुके हैं। खंड के अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दस दिन बाद गोदाम से भगवा पांटून जिलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


