ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजजयंती पर सालिकराम जायसवाल को किया याद

जयंती पर सालिकराम जायसवाल को किया याद

स्वतंत्रता सेनानी सालिकराम जायसवाल की उनकी जयंती पर शुक्रवार को भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज जंक्शन के सामने स्थित जायसवाल की...

जयंती पर सालिकराम जायसवाल को किया याद
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 09 Dec 2022 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता सेनानी सालिकराम जायसवाल की उनकी जयंती पर शुक्रवार को भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज जंक्शन के सामने स्थित जायसवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजिल अर्पित की गई। अध्यक्षता कर रहे लाल वीरेन्द्र कुमार शर्मा ने सालिकराम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

अनिल कुमार गुप्ता अन्नू ने कहा की नगर निगम को मुठ्ठीगंज का नाम सालिकराम जायसवाल नगर किए जाने का प्रस्ताव 40 साल पहले दिया गया था लेकिन प्रस्ताव पर अमल नहीं हुआ। मुकुल जायसवाल, अरुणेश जायसवाल, किशारी लाल जायसवाल, हरिदत्त मालवीय, अवधेश त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, राजेश शर्मा मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें