Prayagraj News: निचले इलाकों को जल्द बाढ़ से राहत की उम्मीद

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: गंगा-यमुना किनारे निचले इलाके में बाढ़ से संकट के बीच राहत की उम्मीद जगी है। टोंस एवं बेलन नदी का जल स्तर घटने लगा है। शाम चार बजे गंगा-यमुना का जल स्तर स्थिर रहा। जलस्तर में कमी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत की संभावना बढ़ी है।

Prayagraj News: निचले इलाकों को जल्द बाढ़ से राहत की उम्मीद

Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गंगा-यमुना किनारे निचले इलाके और टोंस-बेलन किनारे रहने वाले परिवारों को बाढ़ से संकट से बाहर आने की उम्मीद जगी है। पिछले दो दिनों से गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर की प्रमुख वजह बनी टोंस नदी का पानी घटने लगा है। टोंस को हाहाकारी रूप देने वाली बेलन नदी में भी जलस्तर घट रहा है। टोंस-बेलन का जलस्तर घटने का असर शाम चार बजे फाफामऊ और नैनी में देखने को मिला।

जल स्तर में गिरावट

फाफामऊ के साथ छतनाग में गंगा और नैनी में यमुना शाम से स्थिर हो गईं। इससे पहले सुबह आठ बजे के बाद गंगा-यमुना के जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी थी। शाम चार बजे गंगा-यमुना में बढ़ोतरी पूरी तरह थम गई। शाम से फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82.96 मीटर, छतनाग में यमुना 82.20 मीटर और नैनी में यमुना 82.55 मीटर पर स्थिर रही। शाम छह बजे पिछले छह घंटे में कोहड़ार घाट पर टोंस नदी का जलस्तर 12 सेंटीमीटर कम हुआ। इसी अवधि में बेलन नदी का पानी भी 34 सेंटीमीटर घटा।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत

दोनों छोटी नदियों के जलस्तर में यह गिरावट कछारी क्षेत्रों के लिए राहत के संकेत के रूप में देखी जा रही है। जलस्तर घटने का सिलसिला जारी रहा तो देर रात से गंगा-यमुना के जलस्तर में भी गिरावट शुरू होने की उम्मीद है। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी उतरने की प्रक्रिया तेज हो सकती है और लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक हमीरपुर, चिल्लाघाट में यमुना का जलस्तर घटा है। यमुना की सहायक बेतवा का जलस्तर घटा, जबकि केन में सुबह 20 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। कानपुर बैराज से गंगा में भी डिस्चार्ज घटकर तीन लाख छह हजार 197 क्यूसेक रह गया है। गंगा-यमुना और सहायक नदियों के प्रवाह क्षेत्र में तेज बारिश नहीं होने पर बाढ़ का खतरा टलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत की उम्मीद कब जगी?−
गंगा-यमुना किनारे निचले इलाके में बाढ़ से संकट के बीच राहत की उम्मीद जगी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: निचले इलाकों को जल्द बाढ़ से राहत की उम्मीद