10 मई से पोस्टपेड में बदले जाएंगे कनेक्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। प्रीपेड मीटर से जुड़े उपभोक्ताओं को पोस्टपेड प्रणाली में वापस जोड़ा जाएगा। यह प्रक्रिया 10 से 15 मई तक पूरी की जाएगी। नए बिलिंग सिस्टम से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और उन्हें समय पर बिल का भुगतान करने पर छूट भी मिलेगी।

10 मई से पोस्टपेड में बदले जाएंगे कनेक्शन

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर से लेकर देहात तक लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन के निर्देश पर प्रीपेड मीटर से जुड़े उपभोक्ताओं को अब पोस्टपेड प्रणाली में वापस जोड़ा जाएगा। यह प्रक्रिया 10 से 15 मई के बीच पूरी की जाएगी, जिसकी सूचना उपभोक्ताओं को ऑनलाइन मैसेज के जरिए दी जाएगी।संशोधन के बाद नई बिलिंग व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। अब जून माह से सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिल हर महीने एक से 10 तारीख के बीच तैयार कर दिए जाएंगे। बिल जारी होने के बाद उपभोक्ताओं को 15 दिन के भीतर भुगतान करना होगा।

समय पर भुगतान करने पर सात दिन तक की छूट (ग्रेस पीरियड) भी दी जाएगी। खास बात ये है कि एलएमवी-1 श्रेणी के उपभोक्ताओं को विशेष छूट दी जा रही है। बकाया राशि और सिक्योरिटी मनी को मिलाकर 10 मासिक किस्तों में जमा करने की सुविधा दी जाएगी। उपभोक्ता वर्तमान बिल के साथ किस्तों का भुगतान कर सकेंगे, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा। सिर्फ शहर में 56 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रीपेड मीटर प्रणाली से परेशान थे। बार-बार रिचार्ज की समस्या, अचानक बिजली कटने और तकनीकी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा था।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।