Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRelative Rapes Woman Under Guise of Exorcism Blackmails with Obscene Videos
झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

संक्षेप:

Prayagraj News - सराय‌इनायत थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके रिश्तेदार ने झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल किया। जब महिला ने विरोध किया, तो वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने मामला...

Wed, 10 Sep 2025 07:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

सराय‌इनायत थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ झाड़-फूंक के बहाने उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। महिला के विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, प्रतापगढ़ का उसका एक रिश्तेदार प्रेत बाधा से निजात दिलाने के लिए एक ओझा को लेकर घर आया था। उस दिन तो वह चला गया, लेकिन एक हफ्ते बाद वह पुनः घर पर अकेले आया। रात में भभूत के नाम पर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। अचेत होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींचने के साथ वीडियो बना लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ मनमानी करता। महिला ने जब विरोध किया तो उसने वीडियो को वायरल कर दिया। पुलिस ने प्रतापगढ़, फतनपुर थाना के कनिया गांव निवासी राम अवध बिंद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।