Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRegistry Process Disrupted in Prayagraj Due to Server Issues
चार दिन बाद खुली रजिस्ट्री तो सर्वर ने दिया दगा

चार दिन बाद खुली रजिस्ट्री तो सर्वर ने दिया दगा

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में रजिस्ट्री पोर्टल को शिफ्ट करने के लिए चार दिनों तक बैनामों को रोका गया था। 12 नवंबर को रजिस्ट्री ऑफिस खुला, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण केवल 12 रजिस्ट्री ही हो सकी। सभी तहसीलों में रजिस्ट्री की संख्या उम्मीद से काफी कम रही।

Wed, 12 Nov 2025 09:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रजिस्ट्री पोर्टल शिफ्ट करने के लिए चार दिन तक बैनामों को रोका गया था। बुधवार को रजिस्ट्री ऑफिस खुले लेकिन सर्वर ने ऐसा दगा दिया कि लोग मायूस ही लौटे। आमतौर पर 35 से 40 तक रजिस्ट्री कराने वाली तहसीलों में अधिकतम 12 रजिस्ट्री ही हो सकी। स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्मेंट क्लाउड पर स्थानांतरित करने के लिए आठ से 11 नवंबर तक रजिस्ट्री को बंद रखा था। 12 नवंबर को जब रजिस्ट्री कार्यालय खुला तो वहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सहायक निबंधक कार्यालय सदर एक में दिनभर में कुल आठ रजिस्ट्री हुई, जबकि सदर दो में महज 10 रजिस्ट्री हो सकी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फूलपुर जहां पर सर्वाधिक रजिस्ट्री की उम्मीद थी वहां पर 12 बैनामे हुए। करछना में पांच, सोरांव में सात बैमाने हुए। बारा में तीन, मेजा में पांच, कोरांव में दो और हंडिया छह रजिस्ट्री हो सकी। सदर एक में स्थिति यह थी कि दोपहर दो बजे तक महज एक रजिस्ट्री हो सकी। सहायक निबंधक चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि सर्वर डाउन के कारण किसी भी तहसील में रजिस्ट्री उम्मीद के अनुरूप रजिस्ट्री नहीं हो सकी। शाम को स्थिति यह रही कि कहीं भी बैलेंस शीट भी नहीं निकली। ऐसे में कुल राजस्व की जानकारी तक नहीं हो सकी।