बाबा बर्फानी के दर्शन को तीन दिन में रिकॉर्ड आवेदन

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज से बाबा बर्फानी (अमरनाथ गुफा) की यात्रा के लिए भक्तों की संख्या का रिकॉर्ड बन सकता है। पीएनबी की मानसरोवर शाखा में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 अप्रैल तक 1300 आवेदन जमा हुए हैं। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और आवेदन 10 मई तक जमा होंगे।

बाबा बर्फानी के दर्शन को तीन दिन में रिकॉर्ड आवेदन

प्रयागराज। प्रयागराज से इस बार बाबा बर्फानी (अमरनाथ गुफा) की यात्रा के लिए भक्तों की संख्या का रिकॉर्ड बन सकता है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मानसरोवर शाखा में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तीन जुलाई से यात्रा शुरू होगी। यात्रा के लिए पीएनबी में पंद्रह अप्रैल से आवेदन लिया जा रहा है। पंद्रह व सोलह अप्रैल को दो दिनों में एक हजार लोग आवेदन जमा कर चुके हैं। शुक्रवार को यह आंकड़ा तीन सौ और बढ़ गया। इस लिहाज से तीन दिनों में कुल 1300 आवेदन जमा हुए हैं। आवेदन प्रक्रिया का कार्य देख रहे लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में शुरुआती दो दिनों में इतना आवेदन पहली बार हुआ है।

ऑनलाइन आवेदन के अंतर्गत यात्रा के लिए 14 जुलाई तक बालटाल और 16 जुलाई तक पहलगाम मार्ग बुक हो चुका है। अब प्रयागराज से ऑफलाइन आवेदन करने वालों को इन दोनों मार्गों से जाने के लिए संबंधित तारीख के बाद का ही परमिट दिया जाएगा। आवेदन 10 मई तक जमा होंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।