आधे से अधिक ने छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की पुनर्परीक्षा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर की पुनर्परीक्षा 53 केंद्रों पर आयोजित की गई। 41629 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से केवल 19718 (47.36 प्रतिशत) उपस्थित रहे, जिसमें 41.35 प्रतिशत महिलाएं और 58.65 प्रतिशत पुरुष थे। परीक्षा 17 विषयों पर आधारित थी और छह जिलों में आयोजित की गई।

आधे से अधिक ने छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की पुनर्परीक्षा

प्रयागराज मुख्य संवाददाता उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 विषयों की पुनर्परीक्षा शनिवार को छह जिलों के 53 केंद्रों पर हुई। पहले दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 41629 अभ्यर्थियों में से 19718 (47.36 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित रहे। यानि आधे से अधिक 21911 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें 41.35 प्रतिशत महिला और 58.65 फीसदी पुरुष अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।परीक्षा प्रदेश के छह जिलों आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक हुई।

पुनर्परीक्षा में एशियन कल्चर, म्यूजिक तबला, फिजिकल एजुकेशन, उर्दू, इंग्लिश, सोशियोलॉजी, केमिस्ट्री, एजुकेशन, जूलॉजी, बॉटनी, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, हिंदी, लॉ, एनिमल हसबेंड्री एंड डेयरी, म्यूजिक वोकल, फिलॉसफी और एंथ्रोपोलॉजी सहित कुल 17 विषय शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।