रवीन्द्र गीत-संगीत की मोहक प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता
Prayagraj News - गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। जगत तारन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने टैगोर की कविताओं और गीतों पर आधारित प्रस्तुति दी। प्रभात फेरी में छात्रों ने रवीन्द्र संगीत गाया और कार्यक्रम का समापन गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती शनिवार का श्रद्धा, उल्लास से मनाई गयी। जगत तारन स्कूल के रवीन्द्रालय सभागार में बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन और जगत तारन एजुकेशन सोसायटी की ओर से गुरुदेव की कविताओं और गीतों पर केंद्रित रोबी प्रोनाम की संगीतमय प्रस्तुति की गयी। कलाकारों ने गीतों के माध्यम से प्रेम, प्रकृति और जीवन दर्शन की विविधता को प्रस्तुत किया। कलाकारों ने तोमाए गान शोनाबो..., आमारो परानो जाहा चाये..., पागला हावा बादोल दिने... और मौमो चित्ते नीते नृत्ये...गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने हिमानी बोस, रुचीरा कर, भार्गवी बागची, देबोलीना, अंकिता दास, प्रत्यूषा, अरची सिंह, प्रीजीता, श्रीजीता, मिष्ठी, प्रिषा, नायरा शामिल रहीं।
संगतकार जयंतो बोस और सुदर्शन राम रहे। संचालन शंकर चटर्जी ने किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व स्वरबितान म्यूजिक सोसायटी, सुरश्री और पूर्णिमा सम्मेलनी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी में शामिल छात्र-छात्राओं ने रवीन्द्र संगीत की प्रस्तुति की। प्रभात फेरी के समापन पर टैगोर टाउन स्थित गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष डॉ. असीम मुखर्जी, पराशर्मदाता दिलीप दत्ता, उपाध्यक्ष अंजन चटर्जी, स्वपन समाददार, सचिव शंकर चटर्जी, जयब्रत दत्ता, देवराज चटर्जी, अरिंदम घोष, गोपाल बोस, सुब्रतो सेन, श्रीकृष्ण समाददार,अर्जुन चौधरी,संजय बोस, देव्रत शाहा, सुदीप मेखर्जी,राहुल चटर्जी मौजूद रहे। संचालन अरनबी बनर्जी ने की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


