भक्ति का आदर्श है संत रविदास का जीवन: अनुज

Feb 06, 2026 11:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा त्रिवेणी मार्ग पर रविदास जयंती के उपलक्ष्य में एक सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला।

भक्ति का आदर्श है संत रविदास का जीवन: अनुज
प्रयागराज। विश्व हिंदू महासंघ प्रयागराज की ओर से त्रिवेणी मार्ग भारतीय संस्कृति परिषद शिविर में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। मंडल प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने कहा कि संत रविदास का जीवन सत्य, करुणा और अटूट भक्ति का आदर्श है। उन्होंने अपने पुण्य कर्मों और पवित्र आचरण से यह सिद्ध किया कि मन की शुद्धता और मानवता की सेवा ही सच्ची भक्ति है। उनकी शिक्षाएं हमें ऐसे समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं, जहां प्रेम, समानता और समरसता हो। मन चंगा तो कठौती में गंगा उन्हीं का कथन है जो कहावत बन गया। इस मौके पर सतीश कुमार गुप्ता, रामप्रसाद यादव, आशा पांडेय, सीताराम विश्वकर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।