ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बांटा राशन, पौधे रोपे

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बांटा राशन, पौधे रोपे

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री का 48वां जन्मदिन मनाया। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कीडगंज कार्यालय एवं समया माई मंदिर कटघर में योगी आदित्यनाथ के चित्र पर...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बांटा राशन, पौधे रोपे
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 05 Jun 2020 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री का 48वां जन्मदिन मनाया। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कीडगंज कार्यालय एवं समया माई मंदिर कटघर में योगी आदित्यनाथ के चित्र पर तिलक लगाकर व कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा पाठ कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। पौधरोपण कर जरूरतमंदों को राशन सामग्री बांटी।

पार्षद किरण जायसवाल, वरुण केसरवानी, राजेश केशरवानी, प्रमोद जायसवाल, राजू पाठक, विवेक अग्रवाल, राजन शुक्ला, सुभाष वैश्य, सत्येंद्र जायसवाल, प्यारेलाल जायसवाल, मनोज मिश्रा, किशोरी लाल जायसवाल, पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, परमानंद वर्मा, अजय गुप्ता, आनंद मिश्रा, अंजू गुप्ता, आकांक्षा जायसवाल, सतीश साहू आदि रहे। पूर्व मंत्री डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रवासी श्रमिकों और कोटा में फंसे छात्रों को घर सुरक्षित पहुंचाया गया। प्रयागराज में दिव्य और भव्य कुंभ हुआ। सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल परिसर में पार्षद पवन श्रीवास्तव, सत्यम महाराज, पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, विहिप नेता विनोद सोनकर, अजीत श्रीवास्तव, संदीप चौहान, संजय कुमार, कुशाग्र श्रीवास्तव रज्जू आदि ने जन्मदिवस मनाया।

गुरुजी की पुण्यतिथि, मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बांटे पौधे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर गुरुजी की पुण्यतिथि एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बड़े हनुमान मंदिर परिसर में पौधे रोपे और तुलसी के पौधों का वितरण किया। सदस्य राज्य महिला आयोग अनामिका चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग गुरु आनंद गिरि थे। पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर, अशोक के साथ तुलसी के पौधे लगाए गए। कैप्टन सुनील निषाद, नीलम शुक्ला, मृणाली मिश्रा, रूशाली मिश्रा, राकेश मिश्रा, सजल अग्रवाल, राहुल मिश्रा, राजेश निषाद, दिनेश श्रीवास्तव, सोनू अरोड़ा, प्रियांशु गुप्ता, अमन कुमार आदि रहे। गुरुजी की पुण्यतिथि पर आजाद पार्क स्थित पारिजात वृक्ष के सानिध्य में पर्यावरण-दिवस पर आध्यात्मिक चर्चा की गई। ज्ञान-विद्या केन्द्र की लक्ष्मी माता ने नागरिकों को तुलसी के पौधे समर्पित कर पर्यावरण से जोड़ा। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता व सर्वाय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें