संग्रहालय में दिखेगी अरब के शाह की सोने की म्यान

Mar 12, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज संग्रहालय में 13 मार्च को अरब के शाह की 400 ग्राम सोने की म्यान प्रदर्शित की जाएगी। यह म्यान 2012 से संग्रहालय के रिजर्व कलेक्शन में है और इसे पहली बार दिखाया जाएगा। म्यान को 1960 के दशक में राजभवन को तोहफे में दिया गया था और इसे मूल स्वरूप में लाने का कार्य लखनऊ में हुआ।

 संग्रहालय में दिखेगी अरब के शाह की सोने की म्यान

प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय का सेंट्रल हाल 13 मार्च को ऐसे पल का गवाह बनने जा रहा है, जहां अरब के शाह की सोने की म्यान प्रयागवासी देख सकेंगे। यह म्यान चार सौ ग्राम शुद्ध सोने की है। जिसे इलाहाबाद संग्रहालय समिति के अध्यक्ष व उप्र के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी ने संग्रहालय को प्रदान किया था। उसके बाद सोने की म्यान 29 सितंबर 2012 को संग्रहालय के रिजर्व कलेक्शन में दुर्लभ कलाकृति के रूप में सुरक्षित व संरक्षित करके रखा गया था। भले ही यह म्यान वर्ष 2012 में संग्रहालय में रखी गई लेकिन इसे पहली बार दिखाने की योजना अब बनाई गई है।

अधिकारियों की मानें तो म्यान 1960 के दशक में राजभवन को अरब के शाह ने तोहफे में दिया था। जो अपना मूल स्वरूप खो चुकी थी और सात टुकड़ों में विभाजित हो गई थी। उसके बाद लखनऊ स्थित राष्ट्रीय सांस्कृतिक संपदा संरक्षण अनुसंधानशाला में इसे मूल स्वरूप प्रदान किया गया था।संग्रहालय की निदेशक व कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की पहल पर इस राष्ट्रीय धरोहर को अधिक से अधिक लोग देख सके, इसके लिए पहली बार प्रदर्शित करने की योजना बनाई गई है। यही वजह है कि संग्रहालय के सोशल मीडिया पेज पर इसका प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। संग्रहालय के पीआरओ डॉ. राजेश मिश्र ने बताया कि संग्रहालय की निदेशक सौम्या अग्रवाल ने दुर्लभ कलाकृति को जनसामान्य को दिखाने का निर्णय लिया था। एकल चित्र प्रदर्शनी के अंतर्गत म्यान को प्रदर्शित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।